गोल्फ : जॉनसन ने जीता यूएस ओपन खिताब

ओकामोंट (पेनसिल्वेनिया), 20 जून (आईएएनएस)। अमेरिकी गोल्फर डेस्टिन जॉनसन ने 116वें यूएस ओपन का खिताब जीत लिया है। यह जॉनसन के करियर का पहला मेजर खिताब है।

विश्व के छठे वरीयता प्राप्त खिलाड़ी जॉनसन ने चौथे और अंतिम दौर में 69 का कार्ड खेला। उनका कुल स्कोर फो अंडर 276 रहा।

बीते साल के उपविजेता जॉनसन ने तीन स्ट्रोक के अंतर से खिताबी जीत हासिल की। वह दूसरे स्थान पर रहे शेन लॉवरी (76) से तीन कदम आगे रहे।

जॉनसन पांचवें ऐसे खिलाड़ी बन गए हैं, जिन्होने एक साल पहले उपविजेता रहने के बाद खिताब जीता है। इससे पहले यह कीर्तिमान बॉब जोंस, जैक निकलास, पेन स्टीवर्ट और टाइगर वुड्स कर चुके हैें। जोंस ने तो तीन मौकों पर ऐसा किया है।

इस चैम्पियनशिप में भारत की ओर से अनिर्बान लाहिड़ी और जीव मिल्खा सिंह ने हिस्सा लिया था लेकिन दोनों हाफ-वे कट भी नहीं हासिल कर सके।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493