एडवांस टिकट खरीदने के लिए ढाका बस अड्डे पर हजारों की भीड़

मुस्लिम बहुल इस देश में ईद-उल-फितर का त्योहार काफी धूमधाम से मनाया जाता है। ईद रमजान के पवित्र महीने के तुरंत बाद मनाई जाएगी। इस बार ईद 6 या 7 जुलाई को मनाई जाएगी।

ढाका के सबसे बड़े गाबतोली बस अड्डे पर सोमवार सुबह से टिकट लेने के लिए हजारों लोगों की भीड़ जुटी, जो अपने परिवार के साथ ईद मनाने के लिए अपने घर लौटने के लिए टिकट ले रहे थे। इनमें से कई लोगों का कहना था कि वे रविवार रात से ही टिकट खिड़की पर लाइन में लगे हैं।

ट्रेन के एडवांस टिकटों की बिक्री 22 जून से शुरू हुई है।

बांग्लादेश रेलवे के अधिकारियों का कहना है कि तीन दिवसीय ईद के त्योहार को लेकर यात्रियों की भारी भीड़ और अतिरिक्त मांग को देखते हुए विभिन्न रूटों पर कई अतिरिक्त ट्रेनें चलाई जाएंगी तथा वर्तमान ट्रेनों की डिब्बों की संख्या भी बढ़ाई जाएगी।

बांग्लादेश की राजधानी में काम करने के लिए रहने वाले अधिकतर लोग अपने सबसे बड़े धार्मिक त्योहार ईद को अपने गांव जाकर ही मनाना पसंद करते हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493