शनावेई सिटी के प्रॉक्यूरेटर (कानून से जुड़ा उच्च अधिकारी) जनरल युआन हुआयू ने कहा कि वुकान के पूर्व प्रमुख लिन जुलियान ने स्वीकार किया है कि उन्होंने गांव में विकास परियोजनाओं के लिए रिश्वत ली थी।
युआन द्वारा जारी एक वीडियो में लिन ने कहा, “मेरी लापरवाही और कानून की अज्ञानता के कारण मैंने विकास परियोजनाओं से जुड़े लोगों से रिश्वत स्वीकार की। यह मेरा सबसे बड़ा अपराध है। मैं प्रॉक्यूरेटोरेट के समक्ष यह स्वीकार करता हूं।”
युआन के अनुसार, लुफेंग शहर के अधिकारियों ने लिन द्वारा रिश्वत लेने के बारे में जानकारी प्राप्त की थी।
प्रॉक्यूरेटोरेट ने तीन महीने की प्रारंभिक तहकीकात के बाद शुक्रवार को एक आधिकारिक जांच शुरू कर दी।
अभियोजन पक्ष ने बगैर एक निश्चित जानकारी दिए कहा कि रिश्वत राशि काफी अधिक थी।
dharmpath.com dharmpath