‘शिवाय’ मंत्रमुग्ध करने वाली जगहों पर ले गई : अजय

मुंबई, 21 जून (आईएएनएस)। अजय देवगन ने उन्हें विहंगम जगहों से रूबरू कराने का श्रेय अपनी आगामी फिल्म ‘शिवाय’ को दिया है।

‘शिवाय’ को हैदराबाद एवं उत्तराखंड के अलावा बुल्गारिया के बलकान की दिलकश पहाड़ियों में फिल्माया गया है।

अजय ने मंगलवार को इन दिलकश जगहों की तस्वीरें अपने प्रशंसकों के साथ शेयर कीं।

उन्होंने ट्विटर पर लिखा, “अपने हेलीकॉप्टर से खींची हैं। ‘शिवाय’ की शूटिंग मुझे विहंगम जगहों व मंत्रमुग्ध करने वाले नजारों में ले गई।”

‘शिवाय’ के निर्देशक अजय हैं, जो एक एक्शन फिल्म है जिसमें दिग्गज अभिनेत्री सायरा बानो की रिश्तेदार सायशा सहगल हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493