पेरिस, 21 जून (आईएएनएस)। पुर्तगाल की राष्ट्रीय फुटबाल टीम के प्रमुख कोच फर्नाडो सांतोस आश्वस्त हैं कि उनके स्टार फारवर्ड क्रिस्टियानो रोनाल्डो बुधवार को यूरोपियन फुटबाल चैम्पियनशिप 2016 में हंगरी के खिलाफ होने वाले मुकाबले में गोल जरूर दागेंगे।
पुर्तगाल को टूर्नामेंट के नॉकआउट दौर (अंतिम-16) में जगह बनाने के लिए हंगरी को हराना ही होगा।
समाचार एजेंसी एफे के अनुसार, एक संवाददाता सम्मेलन में हंगरी के खिलाफ होने वाले मुकाबले से पहले सांतोस ने कहा कि रोनाल्डो दबावपूर्ण मुकाबले में निश्चित तौर पर गोल करते हैं।
सांतोस ने कहा कि रोनाल्डो ने पिछले सत्र में कई मौकों पर एक भी गोल नहीं दागा था, लेकिन बाद मैं वह नियमित रूप से रियल मेड्रिड के लिए गोल दागते रहे।
आस्ट्रिया के खिलाफ गोलरहित ड्रॉ मुकाबले में रोनाल्डो द्वारा गोल दागने का अवसर चूक जाने पर पूछे गए सवाल को पुर्तगाल के कोच ने टाल दिया।
पुर्तगाल के कोच ने कहा कि हंगरी के खिलाफ होने वाले मुकाबले को टीम फाइनल मैच की तरह देख रही है।
dharmpath.com dharmpath