लोकप्रिय होने में दिलचस्पी नहीं : सोभिता

मुंबई, 22 जून (आईएएनएस)। नवोदित अभिनेत्री सोभिता धुलिपला अनुराग कश्यप की अगली फिल्म ‘रमन राघव 2.0’ में नजर आएंगी। उनका कहना है कि उनकी लोकप्रिय होने में दिलचस्पी नहीं है, लेकिन वह ‘यादगार’ बनना चाहती हैं।

सोभिता ने आईएएनएस से कहा, “एक अभिनेत्री होने के नाते मैं चाहती हूं कि लोग मेरे काम और फिल्मों को देखें। अच्छे इरादों के साथ मैं यह कहना चाहती हूं कि व्यक्तिगत तौर पर मैं कोई पहचान नहीं चाहती।”

उन्होंने कहा, “लोकप्रिय होने में मेरी कोई दिलचस्पी नहीं है। मैं सिर्फ यादगार बनना चाहती हूं और इन दोनों चीजों के बीच बहुत मामूली सा फर्क है।”

सोभिता ने 2013 में मिस अर्थ का खिताब जीता और 2014 में किंगफिशर कैलेंडर में भी नजर आईं।

‘रमन राघव 2.0’ में वह अभिनेता नवाजुद्दीन सिद्दीकी और विक्की कौशल के साथ नजर आएंगी। उनका कहना है कि उन्होंने इस फिल्म में कभी भी अलग-थलग महसूस नहीं किया।

‘रमन राघव 2.0’ एक सीरियल किलर की कहानी है, जो मुंबई में 1960 के दशक में हुईं हत्याओं पर आधारित है।

नवाजुद्दीन ने सीरियल किलर की भूमिका निभाई है। वहीं विक्की कौशल पुलिस अधिकारी की भूमिका में हैं।

फिल्म शुक्रवार को रिलीज हो रही है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493