विज्ञापनों में ग्रामीण के रूप में नजर आएंगे अमिताभ

नई दिल्ली, 22 जून (आईएएनएस)। एग्रोकेमिकल बनाने वाली भारतीय कपंनी ‘धानुका एग्रीटेक लिमिटेड’ ने टेलीविजन विज्ञापनों की एक श्रृंखला जारी की है। इन विज्ञापनों में महानायक अमिताभ बच्चन ग्रामीण के रूप में किसानों को अपनी फसलों के लिए सही उत्पादों के प्रयोग के लिए प्रेरित करते नजर आएंगे।

‘पुश’ द्वारा निर्मित छह विज्ञापनों की श्रृंखला में किसानों को उपज के लिए ज्योतिषियों पर विश्वास करते और अपनी फसल की सुरक्षा के लिए भगवान पर भरोसा करते दिखाया जाएगा।

विज्ञापनों में अमिताभ किसानों का विभिन्न फसलों के लिए धनजाइम गोल्ड, मैक्स सॉय, मोर्टर, सकुरा और कवर सहित कई उत्पादों के प्रयोग के लिए मार्गदर्शन करते नजर आएंगे।

‘धानुका एग्रीटेक लिमिटेड’ समूह के अध्यक्ष ने नए विज्ञापन के बारे में एक बयान में कहा, “धानुका एग्रीटेक लिमिटेड’ ज्ञान आधारित और विकास संबंधी गतिविधियों के जरिये दशकों से भारतीय किसानों की जिंदगी में विकासशील बदलाव लाने के लिए प्रतिबद्ध है।”

उन्होंने कहा, “अमिताभ केवल एक कुशल कलाकार ही नहीं बल्कि उनकी साख और विश्वसनीयता भी ऊंचे दर्जे की है। वह धानुका और ब्रांड के संदेश के लिए बिल्कुल उपयुक्त हैं।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493