यूरो 2016 : तुर्की ने चेक गणराज्य को दी मात

पेरिस, 22 जून (आईएएनएस)। तुर्की ने यूरोपियन फुटबाल चैम्पियनशिप 2016 में ग्रुप-डी में मंगलवार को हुए मुकाबले में चेक गणराज्य को 2-0 से मात देते हुए अंतिम-16 में स्थान पाने की अपनी उम्मीदों को जिंदा रखा।

लेंस अग्लो में हुए इस मुकाबले में यिलमाज बुराक ने 10वें मिनट में गोल दागते हुए तुर्की को 1-0 से बढ़त दिलाई।

मध्यांतर के बाद भी तुर्की ने मुकाबले में दबदबा बनाए रखा और 65वें मिनट में ओजमान तुफान ने टीम के लिए एक और गोल दागा।

चेक गणराज्य के खिलाफ 2-0 से मिली जीत के बाद अब तुर्की के पास ग्रुप स्तर पर तीन अंक हो गए हैं और उसकी नॉकआउट दौर में जगह बनाने की उम्मीद अब भी बरकरार है।

चेक गणराज्य को ग्रुप-स्तर पर क्रोएशिया से हुए ड्रॉ मुकाबले के कारण एक ही अंक मिला है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493