कोलंबो, 22 जून (आईएएनएस)। श्रीलंका में पुलिस ने बुधवार को अंतर्राष्ट्रीय हेरोइन तस्करों के गिरोह का भंडाफोड़ किया। इस सिलसिले में तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया है, जो वांछित थे।
समाचार एजेंसी सिन्हुआ के अनुसार, पुलिस ने बताया कि इन तीनों तस्करों को कोलंबो में गिरफ्तार किया गया। इस दौरान उनके पास से एक किलोग्राम हेरोइन और दो वाहन जब्त किए गए।
पुलिस ने जिन तस्करों को हिरासत में लिया है, वे श्रीलंका में एक कुख्यात ड्रग्स डीलर के संपर्क में थे।
dharmpath.com dharmpath