पेरिस, 22 जून (आईएएनएस)। फ्रांस में 10 जून से शुरू हुए यूरोपियन फुटबाल चैम्पियनशिप 2016 में मंगलवार रात 9.30 बजे ग्रुप-सी में हुए मुकाबले में जर्मनी ने उत्तरी आयरलैंड को 1-0 से मात दी।
पेरिस के पार्क दे प्रिंसेस में खेले गए मुकाबले में मारियो गोमेज के गोल की बदौलत जर्मनी ने यह जीत हासिल की और इसके साथ ही नॉकआउट दौर (अंतिम-16) में प्रवेश कर लिया।
जर्मनी के लिए गोमेज ने मुकाबले के पहले हाफ में ही गोल दागा। मुकाबले के 30वें मिनट में प्रतिद्वंद्वी टीम के नेट पर गोल दागा गया और टीम ने 1-0 से बढ़त बनाई, जो मैच के अंत तक बरकरार रही।
उत्तरी आयरलैंड के गोलकीपर मैकगोवर्न ने हालांकि, जर्मनी को दूसरा गोल दागने का मौका नहीं दिया, लेकिन टीम को हार का सामना करना पड़ा।
इस जीत के साथ जर्मनी ने अपने ग्रुप में शीर्ष स्थान प्राप्त करते हुए टूर्नामेंट के नॉकआउट दौर में जगह बनाई।
dharmpath.com dharmpath