यूरो 2016 : जीत हासिल कर ग्रुप में शीर्ष पर पहुंची जर्मनी

पेरिस, 22 जून (आईएएनएस)। मारियो गोमेज के एकमात्र गोल की मदद से जर्मनी ने यूरोपियन फुटबाल चैम्पियनशिप 2016 में ग्रुप-सी के मुकाबले में उत्तरी आयरलैंड को शिकस्त दी।

हालांकि, इस हार से 1986 के बाद से अपना पहला बड़ा टूर्नामेंट खेल रही उत्तरी आयरलैंड की टीम को कोई नुकसान नहीं हुआ है। टीम ने पहले ही टूर्नामेंट के नॉकआउट दौर (अंतिम-16) में जगह बना ली है।

पेरिस के पार्क द प्रिंसेस में खेले गए मुकाबले में गोमेज के गोल की बदौलत जर्मनी ने यह जीत हासिल की और अपने ग्रुप सी में शीर्ष पर पहुंचने के साथ-साथ टूर्नामेंट के नॉकआउट दौर (अंतिम-16) में प्रवेश कर लिया।

जर्मनी के लिए गोमेज ने मुकाबले के पहले हाफ में गोल दागा। जर्मनी का पूरा मैच में दबदबा रहा। टीम को गोल करने के कई अवसर मिले लेकिन उत्तरी आयरलैंड के गोलकीपर मैकगोवर्न ने जर्मनी को दूसरा गोल दागने का मौका नहीं दिया। मैकगोवर्न का शानदार प्रदर्शन इस मैच की कई विशेषताओं में से एक रहा। उन्होंने कम से कम आठ गोल होने से बचाए।

उत्तरी आयरलैंड के कोच माइकल ओ नील ने कहा, “यह मेरी प्रकति में नहीं है कि टीम को 7-0 जैसी हार के लिए तैयार करूं। हमने यहां अंतिम 16 में जगह हासिल कर ली है। मुझे काफी गर्व है कि हमें यहां पेरिस में विश्व विजेता टीमों के खिलाफ खेलने का अवसर मिल रहा है।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493