ब्लेक शेल्टन को शर्ट उतारने में आती है शर्म!

लॉस एंजेलिस, 23 जून (आईएएनएस)। गायक ब्लेक शेल्टन अपने वजन को लेकर बेहद चौकस बताए जा रहे हैं, जिसके कारण वह किसी के सामने अपनी शर्ट नहीं उतारना चाहते।

सूत्रों के मुताबिक, वेन स्टेफनी के साथ डेट कर रहे शेल्टन ने किसी के सामने शर्ट उतारने से इनकार कर दिया है।

सूत्र ने वेबसाइट ‘पेजसिक्स डॉट कॉम’ से कहा, “वह अपने वजन को लेकर बेहद संवेदनशील हैं। आप उन्हें बिना कमीज के कभी नहीं देखेंगे। वह हमेशा ड्रेसिंग रूम में कपड़े बदलते हैं और उसे हमेशा बंद रखते हैं।”

सूत्र के मुताबिक, “फोटे शूट में वह कभी सेट पर कपड़े नहीं बदलते हैं। जब भी उन्हें कपड़े बदलने होते हैं तो वह ड्रेसिंग रूम में जाते हैं। ऐसा नहीं है कि वह फिट नहीं हैं, बल्कि उन्हें ऐसा करने में शर्म आती है।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493