नाना पाटेकर ’24’ के लिए आवाज देंगे

मद्रिद, 23 जून (आईएएनएस)। ‘परिंदा’, ‘वेलकम’ और ‘वेलकम बैक’ जैसी फिल्मों में साथ काम कर चुके दिग्गज अभिनेता अनिल कपूर और नाना पाटेकर आगामी टीवी श्रृंखला ’24 सीजन 2′ के लिए एक बार फिर एकजुट हुए हैं।

नाना पाटेकर धारावाहिक की दूसरी श्रृंखला के लिए आवाज देंगे। इसका प्रसारण टेलीविजन चैनल कलर्स पर होगा।

अनिल ने स्पेन के मेड्रिड से ट्वीट किया, “नाना पाटेकर की बुलंद आवाज जल्द ही ’24’ सीजन 2 में सुनाई देगी। मैं इस असाधारण कलाकार का आभारी हूं।”

यहां इंटरनेशनल इंडियन फिल्म एकेडमी (आईफा) समारोह के 17वें संस्करण में हिस्सा ले रहे अनिल उन मशहूर हस्तियों में से हैं, जो ‘ग्रीन कार्पेट’ पर चलेंगे।

अनिल के अलावा, संजय दत्त, श्रीदेवी, बोनी कपूर, संजय लीला भंसाली, शबाना आजमी, जावेद अख्तर, राकेश ओमप्रकाश मेहरा, बमन ईरानी, कबीर खान, रणवीर सिंह, बिपाशा बसु, हुमा कुरैशी, विवेक ओबेरॉय, दीया मिर्जा और रितेश देशमुख जैसे सितारे भी ग्रीन कार्पेट पर नजर आएंगे।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493