मुंबई, 23 जून (आईएएनएस)। बॉलीवुड एक्शन स्टार अक्षय कुमार ने आगामी फिल्म ‘अकीरा’ के लिए अभिनेत्री सोनाक्षी सिन्हा की सराहना करते हुए कहा कि फिल्म में वह मार्शल आर्ट करती नजर आएंगी। इसे देखने के लिए वह इंतजार नहीं कर सकते।

सोनाक्षी संग ‘राउडी राठौर’, ‘हॉलीडे : ए सोल्जर इज नेवर ऑफ ड्यूटी’ और ‘वंस अपॉन अ टाइम इन मुंबई 2’ जैसी फिल्मों में काम कर चुके अक्षय ने बुधवार को ट्विटर पर लिखा, “सोनाक्षी आगे बढ़ रही हैं.. इंतजार नहीं कर सकता।”
ए.आर मुरुगादोस निर्देशिक फिल्म ‘अकीरा’ दो सितंबर को रिलीज होगी।
मुरुगादोस के साथ ‘अकीरा’ सोनाक्षी की दूसरी फिल्म है। इससे पहले उन्होंने उनके साथ ‘हॉलीडे : ए सोल्जर इज नेवर ऑफ ड्यूटी’ में काम किया था।
फिल्म में उनके अभिनेता-राजनेता पिता शत्रुघ्न सिन्हा भी हैं।
dharmpath.com dharmpath