यूरो 2016 : आइसलैंड ने आस्ट्रिया को 2-1 से दी मात

पेरिस, 23 जून (आईएएनएस)। मिडफील्डर अर्नर इंगवी ट्रॉटसन के अंतिम समय पर किए गए गोल की बदौलत आइसलैंड ने मंगलवार को स्टेड डी फ्रांस स्टेडियम में हुए मैच में आस्ट्रिया को 2-1 से हरा दिया।

आइसलैंड के लिए पहला गोल जॉन डाओई बोडवारसन ने 18वें मिनट में किया। दूसरे हाफ में 60वें मिनट में आस्ट्रिया के एलेसांड्रो स्कोफ ने गोल कर स्कोर बराबर कर दिया।

जॉन गुनरसन ने कारि अर्नसन को गेंद पास की जिसे उन्होंने बोडवारसन की तरफ बढ़ा दिया। बोडवारसन ने गोलपोस्ट के कोने में गेंद को डाल आइसलैंड को पहली सफलता दिलाई।

मध्यांतर तक आइसलैंड की टीम 1-0 से आगे थी। दूसरे हाफ में आस्ट्रिया की कोशिश बराबरी की थी। उसे इसमें सफलता भी मिली। 60वे मिनट में डेविड अल्बा ने स्कोफ को गेंद पास की। इसके बाद मिडफील्डर गेंद लेकर आगे बढ़े और गोल कर टीम को बराबरी करा दी।

आस्ट्रिया को प्री-क्वार्टर में जगह बनाने के लिए तीन अंकों की जरूरत थी, इसलिए उन्होंने आक्रमण करना शुरू किया जिसके कारण उनकी रक्षापंक्ति कमजोर हुई। इसका फायदा ट्रॉटसन ने बखूबी उठाया और गेंद को गोलपोस्ट में डाल आइसलैंड की जीत पक्की कर दी।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493