उत्तर कोरिया ने बैलिस्टिक मिसाइलें दागीं

प्योंगयांग, 23 जून (आईएएनएस)। उत्तर कोरिया ने बुधवार को ऐलान किया कि उसने सफलतापूर्वक मध्यम दूरी की मिसाइलें दागी हैं। इसे परमाणु हमले करने की दिशा में देश की क्षमता बढ़ाने के लिए आवश्यक हथियार माना जा रहा है।

समाचार एजेंसी एफे के मुताबिक, उत्तर कोरिया ने बुधवार को पूर्वी तट से दो मिसाइलें दागीं।

उत्तर कोरिया की सरकारी समाचार एजेंसी ‘केसीएनए’ द्वारा जारी बयान के मुताबिक, “यह प्रक्षेपण से आसपास के देशों की सुरक्षा पर कोई प्रभाव नहीं पड़ा।”

बयान में पुष्टि की गई है कि वासोंग-10 नामक मध्यम, लंबी दूरी की बैलिस्टिक दूरी की मिसाइल के प्रक्षेपण के समय देश के सर्वोच्च नेता किम जोंग उन मौजूद थे।

गौरतलब है कि बुधवार को किए गए प्रक्षेपण पांचवें और छठी बार किए गए परीक्षण हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493