कैलिफोर्निया से सीनेट में पहुंचने के लिए दो डेमोक्रेट में मुकाबला

वाशिंगटन, 23 जून (आईएएनएस)। कैलिफोर्निया में डेमोक्रेटिक पार्टी की दो सदस्य यहां से सेवानिवृत्त होने जा रहीं सीनेटर बारबारा बॉक्सर की जगह लेने के लिए एकदूसरे के आमने-सामने आ गईं हैं।

राजनीतिक वेबसाइट ‘रियल क्लियर पॉलिटिक्स’ ने इस बारे में बुधवार को खबर प्रकाशित की है। ये दो उम्मीदवार हैं राज्य की अटॉर्नी जनरल कमला हैरिस और प्रतिनिधि लोरेटा सांचेज।

हैरिस ने सांचेज के 18 फीसदी की तुलना में प्राइमरी में 40 फीसदी वोट पाए हैं। रिपब्लिकन पार्टी के प्रमुख उम्मीदवार डफ संधेइम को आठ फीसदी वोट मिले हैं।

कैलिफोर्निया से डेमोक्रेटिक पार्टी के पूर्व सांसद हेनरी वाक्समैन ने प्राइमरी प्रणाली को नाकाम बताया है।

हेनरी ने कहा, “राजनीतिक दल में बहुत सारे लोग नाराज हैं जिनके पास नवंबर के मतदान के लिए कोई प्रतिनिधि नहीं था, उनके पास वास्तव में कोई नहीं था जिसे वे वोट देते। आप जानते हैं, मैं सोचता हूं कि नवंबर में चुनाव में रिपब्लिकन मतदान में गिरावट आएगी।”

यूनिवर्सिटी आफ कैलिफोर्निया, बर्कले के राजनीति विज्ञान विभाग के प्रमुख एरिक शिकलर ने कहा कि इससे सांचेज के लिए समस्या खड़ी हो सकती है जिनकी रणनीति स्वतंत्र, रिपब्लिकन और लातिनी डेमोक्रेट्स पर निर्भर है।

यूएससी/लॉस एंजिलिस टाइम्स के सर्वेक्षण के अनुसार, हैरिस की सांचेज पर बढ़त 22 के मुकाबले 47 फीसदी है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493