मिनेरो से जुड़ सकते हैं ट्राउको

रियो डी जेनेरियो, 23 जून (आईएएनएस)। ब्राजीली सेरी-ए क्लब एटलेटिको मिनेरो ने पेरू के अंतर्राष्ट्रीय फुल बैक मिग्वेल ट्राउको के साथ करार की इच्छा जाहिर की है।

23 साल के ट्राउको ने पेरू के लिए सात मैच खेल हैं और वह अमेरिका में जारी कोपा अमेरिका के 100वें संस्करण के लिए लेफ्ट बैक स्थान के लिए कोच की पहली पसंद रहे हैं।

पेरू की टीम क्वार्टर फाइनल में पहुंची थी लेकिन वह पेनाल्टी शूटआउट में हो गई थी। कोलम्बिया ने पेरू को हराकर सेमीफाइनल में जगह बनाई थी। इस मैच में ट्राउको पेनाल्टी शूटआउट पर गोल नहीं कर सके थे।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493