मुंबई, 23 जून (आईएएनएस)। दुनिया की पहली बहुराष्ट्रीय फुटसाल लीग ने इंग्लिश फुटबाल क्लब मैनचेस्टर युनाइटेड के पूर्व खिलाड़ी पॉल स्कोल्स को तीन सत्रों के लिए अपने साथ जोड़ लिया है। इस बात की घोषणा गुरुवार को की गई।
स्कोल्स उन खिलाड़ियों में से हैं जो अपने पूरे करियर में एक क्लब के साथ ही खेलते रहे।
वह इंग्लैंड के जाने-माने खिलाड़ी हैं और क्लब के सबसे सफल खिलाड़ियों में से एक।
स्कोल्स ने एक बयान में कहा, “फुटसाल आकर्षण से भरा प्रारूप है जिसने कई महान खिलाड़ियों के खेल को निखारा है। मैंने फुटसाल को अपने देश के अलावा पूरे विश्व में बढ़ते हुए देखा है। मैें इसके कुछ टूर्नामेंटों में भी खेला हूं।”
उन्होंने कहा, “भारत में खेल को लाने के लिए प्रीमियर फुटसाल एक नायाब तरीका है। मैं भारत में प्रशंसकों से मिलने के लिए उत्सुक हूं। मैं जानता हूं कि वह विश्व में सबसे जुनूनी प्रशंसकों में से हैं।”
स्कोल्स उन आठ मर्की खिलाड़ियों में से दूसरे खिलाड़ी हैं जो इस प्रीमियर फुटसाल का हिस्सा होंगे। इस लीग में एक टीम में पांच खिलाड़ी होंगे।
स्कोल्स से पहले अलेसांड्रो रोसा विएरा के साथ करार किया गया था।
dharmpath.com dharmpath