टीवी चैनल ने रोनाल्डो से मांफी मांगने को कहा

लिस्बन, 23 जून (आईएएनएस)। पुर्तगाल के स्टार फुटबाल खिलाड़ी क्रिस्टियानो रोनाल्डो द्वारा टीवी चैनल संवाददाता के सवाल पूछने पर उसका माइक फेकने के बाद टीवी चैनल कोरेइओ डा मांहा ने उनसे आधिकारिक तौर पर मांफी मांगने को कहा है।

समाचार एजेंसी एफे के मुताबिक, सूचना निर्देशक कार्लोस रोड्रिग्वेज ने बुधवार को कहा कि रोनाल्डो का रवैया काफी खतरनाक था और उनके मुताबिक उनके इस रवैये से पूरे देश की छवि पर बुरा असर पड़ा है।

उन्होंने कहा है कि चैनल पुर्तगाल फुटबाल महासंघ से और रोनाल्डो से आधिकारिक माफी चाहता है।

पुर्तगाल की टीम जब सुबह की सैर पर थी तब एक पत्रकार ने रोनाल्डो से पूछा था कि क्या वह हंगरी के खिलाफ मैच के लिए तैयार हैं। रोनाल्डो ने इस सवाल का जवाब नहीं दिया था और पत्रकार का माइक छीन कर बिना कुछ बोले पानी में फेंक दिया था।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493