इस्लामाबाद, 23 जून (आईएएनएस)। पाकिस्तान की राजधानी इस्लामाबाद, उत्तर पश्चिमी खबर पख्तूनख्वा और पश्चिमी पंजाब प्रांतों में गुरुवार दोपहर भूकंप के झटके महसूस किए गए। रिक्टर पैमाने पर इसकी तीव्रता 5.1 दर्ज की गई।
भूकंप का केंद्र पाकिस्तान-अफगानिस्तान सीमा के निकट हिंदूकुश पर्वत श्रृंखला में था।
भूकंप के झटकों ने खबर पख्तूनख्वा प्रांत के स्वात, मालाकंद, मानसेहरा जिलों और पंजाब प्रांत के लाहौर, रावलपिंडी और फैसलाबाद जिलों और उनके नजदीकी इलाकों को दहला दिया।
भूकंप के कारण जान माल की किसी क्षति की सूचना नहीं है।
dharmpath.com dharmpath