ब्रेक्सिट : कैमरन देंगे इस्तीफा

लंदन, 24 जून (आईएएनएस)। ब्रिटेन के प्रधानमंत्री डेविड कैमरन ने देश के यूरोपीय संघ (ईयू) से बाहर निकलने के पक्ष में हुए जनमत संग्रह के बाद शुक्रवार को कहा कि वह अक्टूबर तक प्रधानमंत्री पद से इस्तीफा दे देंगे।

‘ब्रेक्सिट’ के पक्ष में नतीजे आने के बाद कैमरन ने डाउनिंग स्ट्रीट के बाहर कहा, “ब्रिटेन के लोगों ने अलग रास्ता चुना है। इसलिए उन्हें नए प्रधानमंत्री की जरूरत है।”

उन्होंने कहा, “मुझे इस देश से प्यार है और मैं इस देश की सेवा कर सम्मानित महसूस कर रहा हूं।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493