ताइवान में चाइना एयरलाइंस कर्मियों की अनिश्चितकालीन हड़ताल

ताइपे, 24 जून (आईएएनएस)। ताइवान में चाइना एयरलाइंस के फ्लाइट अटेंडेंट्स शुक्रवार से अनिश्चिकालीन हड़ताल पर चले गए, जिसके कारण 67 उड़ानों को रद्द कर दिया गया।

एयरलाइंसकर्मियों ने कार्यस्थल के स्थानांतरण के विरोध में हड़ताल पर जाने का फैसला किया है।

समाचार एजेंसी एफे की रिपोर्ट के मुताबिक, ताइवान की राष्ट्रपति साई इंग वेन, जो चाइना एयरलाइंस के विमान से अमेरिका, पानामा और पराग्वे की यात्रा पर गई हैं, ने कहा कि उन्हें ऐसी स्थिति में देश में नहीं रहने का अफसोस है। उन्होंने कर्मचारियों और कंपनी से इस समस्या का समाधान निकालने की अपील की।

अब तक चाइना एयरलाइंस ने ताओयान और सोंगसान हवाईअड्डे से ही उड़ानों को रद्द किया है, जो इन्हें ताइपे से जोड़ता है। अन्य शहरों से उड़ानों का संचालन सामान्य तरीके से हो रहा है।

चाइना एयरलाइंस के फ्लाइट अटेंडेंट संघ के 2,600 से अधिक कर्मचारियों ने उस वक्त हड़ताल पर जाने का फैसला किया, जब उनके कार्यस्थल को ताइपे के सोंगशन हवाईअड्डे से ताओयूआन स्थानांरित कर दिया गया, जो शहर से 50 किलोमीटर दूर है।

चाइना एयरलाइंस के नए अध्यक्ष हो नूआन-सूआन, जिनका कार्यकाल शुक्रवार से शुरू हुआ है, ने बताया कि कंपनी इस संघर्ष का त्वरित समाधान निकलना चाहती है और इसके लिए कर्मचारियों से बात करना चाहती है।

यह ताइवान में अपने किस्म की पहली हड़ताल है, जहां कर्मचारियों के संघ आमतौर पर काफी कमजोर हैं और शायद ही कभी मजदूरों की हड़ताल का आयोजन करते हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493