मीडिया के सामने आया ओलम्पिक गांव

रियो डी जेनेरियो, 24 जून (आईएएनएस)। इसी साल अगस्त में होने वाले रियो ओलम्पिक के लिए बनाए गए खेल गांव को अंतर्राष्ट्रीय मीडिया के सामने पेश किया गया।

समाचार एजेंसी सिन्हुआ के मुताबिक, खेल गांव का अनावरण गुरुवार को अंतर्राष्ट्रीय ओलम्पिक समिति की आधिकारिक वर्षगांठ के मौके ‘ओलम्पिक डे’ पर किया गया।

यह खेल गांव ओलम्पिक के दौरान 17 हजार एथलीट और आधिकारियों के लिए घर के समान होगा।

इस खेल गांव में विभिन्न धर्मो के केंद्र, जिम, बैंक, पोस्ट ऑफिस, रोजमर्रा की चीजों के स्टोर, ब्यूटी सैलन, हेयरड्रेसर आदि की सुविधा मौजूद है।

खेल गांव के निदेशक मारियो सिलेंटी के अनुसार खेल गांव के स्वंयसेवकों का प्रशिक्षण अगले सप्ताह से शुरू किया जाएगा।

ब्राजील की बास्केटबाल की जानी-मानी खिलाड़ी जानेथ अरकेन को इस खेल गांव का मेयर बनाया गया है। उनका काम खिलाड़ियों और अधिकारियों का स्वागत करना और उनकी जरूरतों का ख्याल रखना होगा।

जानेथ ने कहा, “मेरे लिए यह काम पदक जीतने के समान है।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493