शिकागो, 24 जून (आईएएनएस)। सिनीद ओकोनोर के घर के एक सदस्य ने पुलिस से कहा कि आयरिश गायिका सिनीद ओकोनोर ने आत्महत्या करने की धमकी दी है। इसके बाद से ही पुलिस उनकी तलाश कर रही है।
वेबसाइट ‘टीएमजेड डॉट कॉम’ के मुताबिक, शिकागो पुलिस विभाग के पास आयरिश पुलिस ने एक फोन किया। उन्होंने कहा कि ओकोनोर ने आत्महत्या करने वाली हैं।
‘नथिंग कंपेयर 2 यू’ की गायिका ने कथित तौर पर अपने एक रिश्तेदार को बताया था कि वह शिकागो इलाके के एक पुल से कूदने जा रही हैं।
शिकागो पुलिस विभाग के स्कैनर से पता चला है कि आयरलैंड पुलिस हवलदार क्लेयर मुलिगन, डबलिन के शब्द थे कि सिनीद ओकोनोर ने कहा है कि मैं शिकागो पुल पर हूं और कूदने जा रही हूं।”
उन्होंने कहा कि शिकागो पुलिस ने महिला को देखा, जो गायिका जैसी दिख रही थी, लेकिन वह नहीं थी। हालांकि उनकी सक्रिय खोज नहीं हुई है। बताया जा रहा है कि पुलिस ओकोनोर की तलाश में है।
ओकोनोर हाल के कुछ दिनों से अवसाद में हैं। पिछले महीने बाइक सवारी के बाद वह वापस नहीं लौटी थीं, और तभी से वह कथित तौर पर वह लापता हैं।
इसके कुछ ही घंटों बाद 49 वर्षीय गायिका ने फेसबुक पर कहा कि वह भटक गई हैं।
dharmpath.com dharmpath