चीनी चिकित्सकों ने 112 दिन के बच्चे की सफल सर्जरी की

पेंटोलॉजी ऑफ सैंनट्रेल नामक यह विषम विकार 10 लाख में से एक बच्चे को होता है।

इस बच्चे का नाम अनान है और यह शानक्शी प्रांत के शियांग शहर का रहने वाला है। इस बच्चे को चिल्ड्रन्स हॉस्पिटल ऑफ चोंगकिंग मेडिकल यूनिवर्सिटी में 21 जून को भर्ती कराया गया था।

हृदय रोग विशेषज्ञ वू चुन ने बच्चे के सीने के अंदर हृदय स्थापित करने को जगह बनाने के लिए एक टाइटेनियम प्लेट का इस्तेमाल किया था।

उन्होंने बताया, “वह सबसे गंभीर चरणों में जीवित बचा है, और अब उसकी हालत स्थिर है।”

वू ने अपने 10 सालों के करियर में तीसरी बार इस तरह का ऑपरेशन किया है। उन्होंने कहा, “अगर इस विकार की चिकित्सा नहीं की जाती है तो यह जानलेवा साबित हो सकता है। इसका शीघ्र ऑपरेशन होना ही बेहतर है।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493