नैरोबी, 24 जून (आईएएनएस)। केन्या के राष्ट्रपति उहुरू कीनियाता ने विश्व डोपिंग-रोधी एजेंसी (वाडा) द्वारा निर्धारित मानकों के अनुपालन को सुनिश्चित करने के लिए संशोधित डोपिंग-रोधी विधेयक पर हस्ताक्षर किए।
समाचार एजेंसी सिन्हुआ के अनुसार, वाडा द्वारा समीक्षा किए जाने के बाद इस विधेयक को कानून की शकल दी जाएगी।
वाडा इस विधेयक में यह सुनिश्चित करेगा कि क्या यह विधेयक उसकी नियमावली के अनुरूप है या नहीं?
विधेयक पर हस्ताक्षर किए जाने के बाद जारी बयान में कीनियात ने कहा, “हम वाडा की समीक्षा और मौजूदा नियमों के साथ केन्या की घोषणा का भी का इंतजार कर रहे हैं।”
उन्होंने कहा, “केन्या ने हमेशा से ही साफ-सुथरे खेल का समर्थन किया है और ऐसा ही करता रहेगा।”
डोपिंग-रोधी कानून से संबंधित मुद्दों का हवाला देते हुए वाडा की अनुपालन समिति ने इस वर्ष मई में मोंटेरियल में हुई बोर्ड बैठक के बाद कहा कि केन्या का डोपिंग-रोधी विधेयक उसके नियमों के अनुसार नहीं है।
dharmpath.com dharmpath