नोम पेन्ह, 24 जून (आईएएनएस)। ताइपे सरकार के विरोध के बावजूद कंबोडिया ने धोखाधड़ी के आरोपों में वांछित 25 ताइवानी नागरिकों को शुक्रवार को चीन भेज दिया।
समाचार एजेंसी एफे न्यूज की एक रिपोर्ट के मुताबिक, नोम पेन्ह अंतर्राष्ट्रीय हवाईअड्डे पर ताइवानी संदिग्धों को एक विमान तक छोड़ने के लिए कंबोडिया व चीन के दर्जनों पुलिस अधिकारियों ने मार्गरक्षण किया। 14 संदिग्ध चीनी नागरिक भी स्वदेश भेजे गए हैं।
सभी 39 संदिग्धों पर चीन को निशाना बनाकर इंटरनेट धोखाधड़ी योजनाओं में शामिल होने का आरोप है।
ताइवान के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता एलियानोर वांग ने इस सप्ताह के शुरुआत में कहा कि निर्वासन रोकने के लिए अधिकारी काम कर रहे हैं और हम कंबोडिया से आग्रह कर रहे हैं कि ताइवानी संदिग्धों को ताइवान को सौंपकर ‘राष्ट्रीयता सिद्धांत’ का पालन करें।
कंबोडिया दक्षिणपूर्व एशिया में चीन का प्रमुख सहयोगी देश है, जो बीजिंग के वन चाइना पॉलिसी को मानता है, जिसके मुताबिक ताइवान, चीन का ही हिस्सा है।
साल 1949 में चीन से अलग होने के बाद ताइवान स्वशासित है, जबकि बीजिंग का कहना है कि वह चीन का हिस्सा है और उसके चीन में मिलने का इंतजार किया जा रहा है।
dharmpath.com dharmpath