हेमेटेक्सटिल व एबियंते इंडिया 2016 का समापन

नई दिल्ली, 24 जून (आईएएनएस)। दिल्ली के प्रगति मैदान में तीन दिनों से चल रहे टेक्सटाइल व इंटीरियर प्रदर्शनी का शुक्रवार को सफलतापूर्वक समापन हो गया। तकरीबन 10 हजार लोगों ने प्रदर्शनी को देखा। प्रदर्शनी के अंतिम दिन कई नए उत्पाद लांच किए गए, जिसमें डी.डिकोर के द्वारा घरेलू साज-सज्जा के लिए लांच की गई चार थीमें- रेफलेक्शन, प्लूम, ईथेरियन व विजन लोगों को काफी पसंद आई। इसके साथ ही डी. डिकोर के डिजिटल होने की घोषणा भी हेमेटेक्सटिल व एंबियते इंडिया 2016 में की गई।

यहां जारी एक बयान के मुताबिक होम टेक्सटाइल ऑफ इंडिया के महासचिव अनुराग ने कहा कि इस पैकेज से न सिर्फ उद्योग को फायदा होगा बल्कि नया रोजगार पैदा होगा और आम आदमी के लिए कपड़ा बाजार में कीमतें भी घटेगी। प्रदर्शनी में विशेष तौर पर बनाए गए ‘एक्सपीरिएंस जोन’ की लोगों ने जमकर तारीफ की, जिसे स्टार्टअप डिजाइनरों ने डिजाइन किया था।

डी डिकोर के प्रबंध निदेशक अजय अरोड़ा ने बताया कि होम फनीशिर्ंग व इंटीरियर डेकोरेशन की सभी रेंज को डिजिटली लांच कया जा रहा है, जो उपभोक्ताओं को शॉपिंग करने का एक नया सुखद व सहज अनुभन देगा। प्रदर्शनी में भारत सहित आठ देशों के 150 से ज्यादा कंपनियों ने हिस्सा लिया।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493