नई दिल्ली, 24 जून (आईएएनएस)। देश में उपभोक्ता वस्तुओं की तेजी से बढ़ती कंपनी ‘डाबर इंडिया लिमिटेड’ ने अपने ‘अब दौड़ेगा हिन्दुस्तान’ अभियान के तहत सात एथलीटों का चयन किया है, जिन्हें राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर प्रतिस्पर्धा के लिए प्रशिक्षित किया जाएगा।
इस खेल अभियान का लक्ष्य जमीनी स्तर पर प्रतिभाशाली और सक्षम एथलीटों का चयन कर उन्हें तराशना है।
‘डाबर इंडिया लिमिटेड’ में विपणन विभाग के महाप्रबंधक राजीव जॉन ने आईएएनएस को बताया, “यह पहल 12-16 आयुवर्ग के प्रतिभाशाली एथलीटों की खोज के प्रयास के तहत शुरू की गई। इसके तहत चुने गए सात एथलीट को दिग्गज धाविका अश्विनी नाचप्पा के फाउंडेशन के तहत क्रूग में विश्व स्तर की कोचिंग दी जाएगी।”
इस अभियान के तहत बेहतरीन एथलीट की खोज में कंपनी देश के कई स्कूलों, कॉलेजों और खेल अकादमियों में पहुंची और इन खिलाड़ियों की खोज में उसके साथ भारतीय एथलेटिक्स चैम्पियन अश्विनी सहित विशेषज्ञों की टीम थी।
dharmpath.com dharmpath