ब्रिटेन, ईयू अपरिहार्य साझेदार : ओबामा

वाशिंगटन, 24 जून (आईएएनएस)। अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा ने शुक्रवार को कहा कि वह यूरोपीय संघ में ब्रिटेन के बने रहने पक्षधर रहे हैं, लेकिन साथ ही उन्होंने कहा कि वह ब्रिटेनवासियों के निर्णय का सम्मान करते हैं और उन्होंने आश्वस्त किया कि ब्रिटेन के साथ अमेरिका का विशेष रिश्ता बना रहेगा।

ब्रिटिश जनमत संग्रह में यूरोपीय संघ से ब्रिटेन के अलग होने के पक्ष में परिणाम आने के बाद ओबामा ने कहा, “ब्रिटेन की जनता ने अपना रुख स्पष्ट कर दिया है, और हम उनके निर्णय का सम्मान करते हैं।”

ओबामा ने कहा, “ब्रिटेन और अमेरिका का विशेष रिश्ता चिरस्थाई है, और नाटो में ब्रिटेन की सदस्यता अमेरिकी विदेश, सुरक्षा और आर्थिक नीति का एक महत्वपूर्ण मील का पत्थर है।”

ओबामा ने यूरोपीय संघ के देशों को भी आश्वस्त किया कि अमेरिका के साथ इस समूह का रिश्ता अपरिवर्तित बना रहेगा।

About admin

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493