अधिकारियों ने कहा कि गुरुवार दोपहर मंतानानी द्वीप से रवाना होने के बाद खराब मौसम के कारण कैटामारन जहाज टूट गया और उसमें पानी भरने लगा।
सरकारी समाचार एजेंसी बरनामा के मुताबिक, तलाशी व बचाव अभियान चलाया गया और अधिकारियों ने जहाज पर मौजूद लोगों से संपर्क स्थापित कर लिया, जिसके बाद शुक्रवार सुबह सभी लोगों को बचा लिया गया।
सभी की हालत स्थिर है और उन्हें जांच के लिए अस्पताल भेज दिया गया है।
dharmpath.com dharmpath