कैमरे के सामने आना आसान काम था : जोया अख्तर

मुंबई, 25 जून (आईएएनएस)। ‘जिंदगी मिलेगी न दोबारा’ की निर्देशक जोया अख्तर ने हाल ही में एक चैनल के लिए प्रोमो की शूटिंग की। जोया का कहना है कि कैमरे के सामने आना उनके लिए डराने वाला अनुभव नहीं था, बल्कि यह उनके लिए बेहद आसान रहा।

जोया ने हॉलीवुड के चैनल ‘सोनी ले प्लेक्स एचडी’ के लिए प्रोमो की शूटिंग की थी।

जोया ने एक बयान में कहा, “निर्देशित किया जाना बेहद आसान था। यह मेरे लिए डरावना नहीं था, बल्कि हास्यास्पद था, क्योंकि जो भी जानते थे कि मैं यह कर रही हूं, वे मुझ पर हंस रहे थे।”

उन्होंने कहा, “मैं इसमें अपने और अपने समुदाय के लोगों से बातचीत करती नजर आऊंगी। मैं फिल्मों की बहुत बड़ी प्रशंसक हूं। मैं सप्ताह में कम से कम एक फिल्म जरूर देखती हूं, इसलिए मैं उन लोगों को समझ सकती हूं, जिन्हें फिल्में देखना पसंद है।”

जोया ने कहा कि उन्हें ऐसा बिल्कुल नहीं लगा कि वह कोई नया काम कर रही हैं।

सोनी पिक्च र्स नेटवर्क्‍स इंडिया प्राइवेट लिमिटेड दमदार कहानी और विषयवस्तु वाली फिल्मों पर रोशनी डालने के लिए अंग्रेजी चैनल सोनी ले प्लेक्स एचडी लेकर आया है, भले ही बॉक्स ऑफिस पर इन फिल्मों का प्रदर्शन चाहे जैसा भी रहा हो।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493