लंदन, 25 जून (आईएएनएस)। रेटिंग एजेंसी मूडीज ने जनमत संग्रह में ब्रिटेन के यूरोपीय संघ से निकलने के पक्ष में मतदान के बाद उसकी क्रेडिट रेटिंग नकारात्मक कर दी है।
‘बीबीसी’ की शनिवार को जारी रिपोर्ट के मुताबिक, मूडीज का कहना है कि इन नतीजों से अनिश्चितता का एक लंबा दौर रहेगा।
मूडीज का कहना है कि जनमत संग्रह के नतीजों का देश के मध्यावधि विकास पर नकारात्मक प्रभाव पड़ेगा। इससे ब्रिटेन की लंबी अवधि की जारीकर्ता और ऋण रेटिंग स्थाई से नकारात्मक हो गई है।
विकसित देशों में ब्रिटेन का बजटीय घाटा सर्वाधिक है।
ब्रिटेन द्वारा ईयू से निकलने के पक्ष में मतदान के बाद यह वित्तीय आकलन सामने आया है। प्रधानमंत्री डेविड कैमरन का कहना है कि वह अक्टूबर तक अपने पद से इस्तीफा दे देंगे।
dharmpath.com dharmpath