सेंट मार्टिन डे रे (फ्रांस), 25 जून (आईएएनएस)। स्पेन के मिडफील्डर सर्गियो बुसक्वेट्स ने कहा कि उनकी टीम को यूरोपियन फुटबाल चैम्पियनशिप 2016 के प्री-क्वार्टरफाइनल के आगामी मुकाबले में आशावादी या निराशावादी होने की बजाय यथार्थवादी होना चाहिए।
बुसक्वेट्स ने शुक्रवार को एक साक्षात्कार में कहा, “हमारे देश में हमारी हार के लिए काफी आलोचनाएं और चर्चा होती है और जब जीतते हैं तो उत्साह होता है।”
बार्सिलोना के 27 वर्षीय खिलाड़ी ने कहा, “हमें अपने पैरों को जमीन पर ही रखना चाहिए और हर पल में यह पता होना चाहिए कि हमें क्या करना है। हमें आशावादी या निराशावादी होने की बजाय यथार्थवादी होना चाहिए।”
dharmpath.com dharmpath