चीन के नेशनल इंस्टीट्यूट फॉर साउथ चाइना सी स्टडीस ( एनआईएससीएसएस) के अध्यक्ष वू शिकुन ने प्रेस सम्मेलन में कहा कि दक्षिण चीन सागर विवाद का मूल चीन और अन्य दावेदार देशों के बीच नेन शा द्वीप के कुछ हिस्सों के समुद्री प्रशासन और संप्रभुता का विवाद है।
उन्होंने कहा कि चीन दक्षिण चीन सागर में शांति और स्थिरता बनाए रखने के लिए प्रयासरत है। वह इस क्षेत्र में विवादों को एक तरफ रखकर संयुक्त विकास के लिए सिद्धांतों का पालन करने का आग्रह करता है।
dharmpath.com dharmpath