अफगानिस्तान में संघर्षो में 44 मरे

काबुल, 25 जून (आईएएनएस)। अफगानिस्तान के नांगरहार और बदखशान प्रांतों में सुरक्षाबलों और आतंकवादियों के बीच संघर्षो में 44 लोगों की मौत हो गई।

‘खामा प्रेस’ के मुताबिक, नांगरहार में शुक्रवार को संघर्षो के दौरान आतंकवादी संगठन इस्लामिक स्टेट (आईएस) के 30 आतंकवादी और तीन नागरिक मारे गए।

पुलिस जांच चौकियों पर आईएस आतंकवादियों द्वारा शुरू किए गए सुनियोजित हमले के बाद यह घटना हुई।

एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने शनिवार को कहा कि बदखशान में सुरक्षबलों और तालिबान आतंकवादियों के बीच गोलीबारी में 11 लोगों की मौत हो गई।

समाचार एजेंसी सिन्हुआ के अनुसार, अधिकारी ने कहा, “यह संघर्ष शुक्रवार को अरघनजखा जिले में शुरू हुआ, जो कई घंटों तक चलता रहा। इस दौरान तालिबान के आठ आतंकवादी और तीन पुलिसकर्मी मारे गए।”

स्थानीय लोगों का कहना है कि शुक्रवार से ही क्षेत्र में संघर्ष जारी है।

तालिबान के प्रवक्ता जबीहुल्ला मजाहिद ने गुरुवार को सरकारी सुरक्षबलों के साथ भारी गोलीबारी के बाद शिवा क्षेत्र पर कब्जा होने का दावा किया।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493