मेड्रिड, 25 जून (आईएएनएस)। मौजूदा फ्रेंच ओपन चैम्पियन महिला टेनिस खिलाड़ी गार्बिने मुगुरुजा ने शनिवार को कहा कि वह इस समय रैंकिंग में नंबर-1 स्थान के बार में नहीं सोच रही हैं, बल्कि उनका ध्यान सोमवार से शुरू हो रहे विंबलडन पर है।
समाचार एजेंसी एफे के मुताबिक, स्पेन की स्टार खिलाड़ी ने फ्रेंच ओपन के फाइनल में अमेरिका की सेरेना विलियमस को हराकर खिताब के साथ विश्व नंबर-2 की कुर्सी भी हासिल की थी।
विंबल्डन के पिछले संस्करण में विलियमस के हाथों हार झेलने वाली मुगुरुजा ने इस बार भी सेरेना से मुकाबले की इच्छा जाहिर की है, लेकिन साथ ही कहा है कि ग्रैंड स्लैम के फाइनल में पहुंचना मुश्किल है।
उन्होंने कहा कि सेरेना का खिलाफ खेलना अच्छा रहेगा। वह टेनिस इतिहास की शानदार खिलाड़ी हैं।
dharmpath.com dharmpath