सिलाई कला बोर्ड बनेगा

cm_Darji_mahasabhaअखिल भारतीय दर्जी महासभा में मुख्यमंत्री श्री चौहान

मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि परम्परागत रूप से सिलाई कला से जुड़े परिवारों को आर्थिक रूप से सक्षम बनाने के लिये मध्यप्रदेश सिलाई कला बोर्ड का गठन किया जायेगा। यह बोर्ड दर्जी समाज के कल्याण की योजनाएँ बनायेगा। सिलाई व्यवसाय से जुड़े मुद्दों और समस्याओं के संबंध में उचित कदम उठायेगा। सिलाई कला बोर्ड का अध्यक्ष इसी समाज से चुना जायेगा। श्री चौहान आज यहाँ दर्जी महासभा के प्रतिनिधि-मंडल को संबोधित कर रहे थे।

इस अवसर पर करछा दर्जी समिति के अध्यक्ष श्री रामचंद्र मेहता और अखिल भारतीय दर्जी महासभा के अध्यक्ष श्री नारायण पटेल ने दर्जी समाज की ओर से मुख्यमंत्री का पगड़ी और शाल पहनाकर अभिनंदन किया।

मुख्यमंत्री ने कहा कि सिलाई व्यवसाय का परम्परागत स्वरूप बदल रहा है। यह आधुनिक रूप ले रहा है। इस व्यवसाय से जुड़ने वालों के लिये कई चुनौतियाँ भी हैं। उन्होंने कहा कि व्यवसाय के लिये ऋण दिलाने, दुकान खोलने और बाजार उपलब्ध करवाने जैसे मुद्दों पर प्रमुखता के साथ विचार किया जायेगा। प्रस्तावित बोर्ड इसके लिये जरूरी कार्ययोजनाएँ बनायेगा।

इस अवसर पर दर्जी महासभा के प्रतिनिधि, वन विकास निगम के अध्यक्ष श्री गुरूप्रसाद शर्मा, भंडार गृह निगम के अध्यक्ष श्री राजेन्द्र राजपूत, श्री रघुनंदन भाटी और बड़ी संख्या में दर्जी महासभा की विभिन्न इकाइयों के पदाधिकारी उपस्थित थे।

About Dharm Path


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493