मुम्बई, 25 जून (आईएएनएस)। सीजन-3 की उपविजेता यू मुम्बा ने शनिवार को खेले गए स्टार स्पोर्ट्स प्रो कबड्डी सीजन-4 के अपने पहले मैच में जयपुर पिंक पैंथर्स टीम को 36-34 से हरा दिया।
दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला काफी रोमांचक रहा और अंत मे फैसला काफी कम अंतर से हुआ।
यू मुम्बा ने 17 रेड प्वाइंट हासिल किए जबकि जयपुर की टीम को 19 अंक मिले। इसी तरह यू मुम्बा ने 8 टेकल प्वाइंट हासिल किए जबकि जयपुर की टीम को सात अंक मिले।
आल आउट प्लाइंट्स की बात की जाए तो मुम्बा और जयपुर को 4-4 अंक मिले। मुम्बा को सात एक्ट्रा अंक मिले जबकि जयपुर चार अंक ही जुटा सके।
यू मुम्बा की ओर से राकेश कुमार ने सबसे अधिक 12 अंक जुटाए और स्टार स्पोर्ट्स बेस्ट रेडर ऑफ द मैच बने।
dharmpath.com dharmpath