प्रियंका आईफा के मंच पर हुईं नर्वस

मुंबई, 26 जून (आईएएनएस)। बॉलीवुड ‘देसी गर्ल’ प्रियंका चोपड़ा ने कहा कि वह मेड्रिड में चल रहे 17वें इंटरनेशनल इंडियन फिल्म एकेडमी (आईफा) पुरस्कार समारोह में गुनगुनाने से पहले नर्वस हैं।

मुंबई, 26 जून (आईएएनएस)। बॉलीवुड ‘देसी गर्ल’ प्रियंका चोपड़ा ने कहा कि वह मेड्रिड में चल रहे 17वें इंटरनेशनल इंडियन फिल्म एकेडमी (आईफा) पुरस्कार समारोह में गुनगुनाने से पहले नर्वस हैं।

अंतर्राष्ट्रीय-जगत में कदम रख चुकीं प्रियंका ने ट्विटर पर प्रशंसकों से अपने कार्यक्रम के बारे में जानकारी साझा की।

उन्होंने लिखा, “आईआईएफए 2016 के लिए क्रेजी तैयारी और पहली बार इसमें गाने को लेकर नर्वस हूं।”

चार दिवसीय आईफा फिल्म समारोह रविवार को पुरस्कार समारोह के साथ समाप्त होगा।

अभिनेत्री ने स्पेन में अपने प्रशंसकों से भी मुलाकात की।

टीवी श्रृंखला ‘क्वांटिको’ के बाद उन्होंने हॉलीवुड फिल्म ‘बेवॉच’ में काम किया। वह इस साल ऑस्कर कार्यक्रम में भी नजर आईं थी।

About admin

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493