चीन में तूफान का अंदेशा, पीला अलर्ट बरकरार

बीजिंग, 26 जून (आईएएनएस)। चीन के एक बड़े क्षेत्र में रविवार को पीले अलर्ट को जारी रखा गया। इन क्षेत्रों में तापमान दिनभर 35 डिग्री सेल्सियस से अधिक रहने का अनुमान है।

चीन में चार स्तरीय रंग चेतावनी प्रणाली हैं। इसमें सबसे गंभीर स्तर के लिए लाल, उससे बेहतर के लिए नारंगी, पीला और फिर नीला स्तर है।

चीन के राष्ट्रीय मौसम विज्ञान केंद्र के मुताबिक, यांगत्जे नदी और उत्तरी चीन के मध्य भागों में दिन के समय अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस से अधिक रहने का अनुमान है।

गुआंग्डोंग, जियांग्शी और फुजियान प्रांत के कुछ भागों में अधिकतम तापमान 39 डिग्री सेल्सियस तक बढ़ सकता है।

यांगत्जे नदी के निचले क्षेत्रों में रविवार रात से सोमवार तक तूफान आने का अनुमान है।

चोंगकिंग, गुइझू, हुनान, हुबेई, अन्हूई जियांग्शू और झेजियांग के कुछ हिस्सों में भारी बारिश का अंदेशा है।

भूवैज्ञानिक आपदा जोखिम सिचुआन, चोंगकिंग, युन्नान, अन्हूई, जियांग्शी और झेजियांग के कुछ हिस्सों में सर्वाधिक है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493