चेन्नई, 26 जून (आईएएनएस)। तिग्मांशु धूलिया की अगली फिल्म ‘राग देश’ में दक्षिण भारतीय अभिनेत्री मृदुला मुरली को मुख्य भूमिका में लिया गया है। इसमें सोनम कपूर के रिश्ते के भाई मोहित मारवाह हैं।
एक बयान में कहा गया, “वह फिल्म में एक असल जिंदगी के किरदार को निभाएंगी। फिल्म राष्ट्रीय सैन्य ट्रायल्स पर आधारित होगी।”
सुनने में आया है कि फिल्म में कुणाल कपूर भी अहम भूमिका में हैं।
मृदुला के फिल्म की शूटिंग जल्द शुरू करने की संभावना है।
dharmpath.com dharmpath