पेरिस, 26 जून (आईएएनएस)। यूरो 2016 में रविवार को तीन मुकाबले खेले जाएंगे। पहला मैच फ्रांस और आयरलैंड के बीच लियोन के स्टेडियम डी लियोन में भारतीय समयानुसार शाम 6:30 बजे खेला जाएगा। दूसरा मैच जर्मनी और स्लोवाकिया के बीच लिली के स्टेडे पिएरे मौरॉय स्टेडियम में भारतीय समयानुसार शाम 9:30 बजे खेला जाएगा।

तीसरा मैच रविवार देर रात 12:30 बजे हंगरी और बेल्जियम के बीच टुलूस के स्टेडियम डी टुलूस में खेला जाएगा।
यूरो 2016 के सभी मुकाबलों का प्रसारण भारत में सोनी सिक्स और सोनी ईएसपीएन पर किया जाएगा।
इससे पहले, शनिवार को भारतीय समयानुसार शाम 6:30 बजे हुए मैच में पोलैंड ने स्विट्जरलैंड को पेनाल्टी में 5-4 से मात दी। वहीं, भारतीय समयानुसार रात 9:30 बजे खेले गए मुकाबले में वेल्स ने उत्तरी आयरलैंड को 1-0 से हराया। शानिवार देर रात 12:30 बजे खेले गए मुकाबले में पुर्तगाल ने क्रोएशिया को 1-0 से मात दी।
dharmpath.com dharmpath