मुंबई, 26 जून (आईएएनएस)। लेखक चेतन भगत का कहना है कि अभिनेता अर्जुन कपूर इस साल अपने जन्मदिन पर भी काम में व्यस्त हैं। अर्जुन रविवार को 31 साल के हो गए।
अभिनेता वर्तमान में अपनी आगामी फिल्म ‘हाफ गर्लफ्रेंड’ की शूटिंग में व्यस्त हैं, जो चेतन के उपन्यास पर आधारित है।
चेतन ने ट्वीट कर कहा, “अर्जुन के लिए कामकाजी जन्मदिन, क्योंकि वह ‘हाफ गर्लफ्रेंड’ के लिए दिल्ली की गर्मी को बहादुरी से जूझ रहे हैं।”
उन्होंने कुछ तस्वीरें भी पोस्ट की और लिखा, “सेट पर केक काटने की तस्वीरें।”
इन तस्वीरों में अर्जुन बास्केटबॉल आकार के केक काटते नजर आ रहे हैं।
मोहित सूरी निर्देशित फिल्म में श्रद्धा कपूर भी हैं। यह फिल्म अगले साल 28 अप्रैल को रिलीज होगी।
फिल्म का एक गीत श्रद्धा ने गायक ऋषि रिच के साथ गाया है।
dharmpath.com dharmpath