फिलीपींस में इंडोनेशिया के 7 नाविकों का अपहरण

मनीला, 26 जून (आईएएनएस)। इंडोनेशिया के सात नाविकों का अपहरण कर लिया गया है और संभावना जताई जा रही है कि अपहर्ताओं ने इन्हें फिलीपींस के सुलु प्रांत में कहीं रखा हुआ है।

समाचार एजेंसी सिन्हुआ ने ब्रिगेडियर जनरल रेस्तीतुतो पडिला के हवाले से बताया कि इन्हें 22 जून को इंडोनेशिया के पास से समुद्र से अगवा किया गया।

उन्होंने कहा कि सेना स्थिति का आकलन कर रही है और सबसे बेहतर कार्रवाई की रणनीति बना रही है।

पडिला ने अगवा किए गए लोगों के बारे में अधिक जानकारी नहीं दी है।

नाविकों को अगवा किए जाने के बाद इंडोनेशिया ने फिलीपींस को कोयले की आपूर्ति रोक दी है।

इंडोनेशिया के विदेश मंत्री रेटनो मारसूडी ने शुक्रवार को कहा, “फिलीपींस को किए जाने वाले कोयला निर्यात पर रोक तब तक रहेगी तब तक फिलीपींस सरकार से सुरक्षा की गारंटी नहीं मिल जाती।”

इंडोनेशिया, फिलीपींस की कोयला जरूरतों को 70 प्रतिशत पूरा करता है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493