आंतरिक सुरक्षा मंत्रालय के प्रवक्ता अब्दिकामिल मोअल्लिम शुकरी ने बताया कि कई शव होटल के मलबे से बरामद हुए हैं। इनमें प्रधानमंत्री कार्यालय के पर्यावरण मामलों के राज्य मंत्री मोहम्मद हमजा का शव भी शामिल है।
इस घटना में 30 से अधिक लोग घायल हुए हैं।
मोगादिशु के मध्य में स्थित नासा-हाब्लोद होटल में शनिवार दोपहर दो विस्फोट हुए और इसके बाद अल-शबाब के आतंकवादियों ने होटल पर हमला बोल दिया। इस होटल में नेताओं का आना-जाना लगा रहता है।
घटनास्थल पर मौजूद पुलिस अधिकारी मोहम्मद नोर ने बताया कि मृतकों में अधिकतर नागरिक हैं, जो विस्फोटों के समय नासा-हाब्लोद होटल में थे।
आतंकवादी संगठन अल शबाब ने इस हमले की जिम्मेदारी ली है।
सोमालिया के राष्ट्रपति हसन शेख मोहामुद ने हमले की निंदा की और देश में शांति बनाने के लिए प्रयास जारी रखने की प्रतिबद्धता जताई।
dharmpath.com dharmpath