केरी सोमवार को ब्रसेल्स, लंदन जाएंगे

रोम, 26 जून (आईएएनएस)। अमेरिकी विदेश मंत्री जॉन केरी ब्रिटेन और यूरोपीय संघ (ईयू ) के साथ घनिष्ठ संबंध जारी रखने के लिए सोमवार को ब्रसेल्स और लंदन की यात्रा पर जाएंगे। वह रविवार को यहां पहुंचे थे।

समाचार एजेंसी ‘एफे’ के मुताबिक, केरी ने ट्विटर के जरिए कहा कि उनकी यूरोपीय संघ की उच्च प्रतिनिधि फेडेरिका मोघेरिनी और ब्रिटेन के विदेशी मंत्री फिलिप हेमंड से भी मुलाकात की योजना है।

केरी ने कहा कि ‘ब्रेक्सिट'(ब्रिटेन के ईयू से बाहर होने) के बावजूद अमेरिका ब्रिटेन के साथ घनिष्ठ और विशेष संबंध बनाए रखेगा।

उन्होंने कहा, “ईयू को अन्य देशों के मतदाताओं और नागरिकों की चिंताओं को ध्यान में रखते हुए कदम उठाने की जरूरत है।”

अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा ने अप्रैल 2016 में ब्रिटेन की अपनी यात्रा में ब्रेक्सिट के नकारात्मक असर के बारे में चेतावनी दी थी।

केरी रोम, ब्रसेल्स और लंदन की यात्रा पर रवाना होने से पहले सोमवार को रोम में इटली के प्रधानमंत्री मत्तेओ रेंजी और इजरायली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू से भी मुलाकात करेंगे।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493