सेंट किट्स, 27 जून (आईएएनएस)। रैपर 50 सेंट उर्फ कर्टिस जैक्सन पर यहां एक संगीत कार्यक्रम में अभद्र भाषा का इस्तेमाल करने पर मुकदमा दर्ज गिरफ्तार किया गया। बाद में उन्हें जमानत पर छोड़ दिया गया।
वेबसाइट ‘ईऑनलाइन डॉट कॉम’ की रिपोर्ट के अनुसार, उन्हें जमानत के लिए 1,800 डॉलर चुकाने पड़े।
इंस्टाग्राम पर शेयर किए गए एक वीडियो में रैपर को शनिवार रात के संगीत कार्यक्रम में प्रस्तुति के दौरान अभद्र भाषा का इस्तेमाल करते देखा जा सकता है।
50 सेंट के प्रतिनिधि के अनुसार, रैपर अदालत गए थे, वहां जुर्माना भरा और अमेरिका स्थित घर के लिए रवाना हो गए।
प्रतिनिधि ने एक बयान में कहा, “मिस्टर जैक्सन पर सिर्फ शो आयोजित करने का मुकदमा दर्ज किया गया है। वह जब आए तो फेस्टिवल के आयोजकों ने उनसे परफॉर्म करने के लिए कहा, जिसके लिए वह तैयार हो गए और वहां मौजूद डीजे का उपयोग किया।”
कहा गया, “दुर्भाग्य से उनके पास उनके गीतों का साफ-सुथरा संस्करण नहीं था, इसलिए उनकी परफॉर्मेस के दौरान गालियों का इस्तेमाल हुआ।”
प्रतिनिधि ने हालांकि कहा कि शो को जबर्दस्त सफलता मिली।
बयान में कहा गया, “शो जबर्दस्त रूप से सफल रहा।”
dharmpath.com dharmpath