आलिया को पसंद आया विज्ञापन का अपना बिंदास लुक

मुंबई, 27 जून (आईएएनएस)। मेबीलिन न्यूयॉर्क के बिग एप्पल रेड्स कलेक्शन के नये विज्ञापन में नजर आने वाली अभिनेत्री आलिया भट्ट का कहना है कि उन्हें वह बोल्ड बदलाव पसंद है, जो ब्रांड की यह लिपिस्टक शेड उनके लुक में लाई है।

ब्रांड के नये विज्ञापन में आलिया एकदम फैशनपरस्त नजर आ रही हैं। वह चमड़े की काली जैकेट, बूट पहने नजर आ रही हैं और उन्होंने अपने होंठो व नाखूनों पर विशेष तवज्जो दी है।

सौंदर्य उत्पाद मेबीलिन न्यूयॉर्क के विज्ञापनों में नजर आने वाली आलिया ने एक बयान में कहा, “मुझे लाल रंग के बारे में यह बात अच्छी लगती है कि यह आपके सादे से लुक को बिंदास व मस्तमौला लुक में तब्दील कर देता है।”

उन्होंने कहा, “इस कलेक्शन में हर किसी के लिए लाल रंग है..मुझे विज्ञापन में अपना बिंदास एवं ग्लैमरस लुक पसंद है।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493